बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिला मुख्यालय में आज तड़के गारमेंट फैक्टरी में नक्सलियों ने आग लगा दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार कलेक्टर व एसपी के घर के समीप गारमेंट फैक्टरी में आज सुबह नक्सलियों ने आग लगा दी। चुनाव बहिष्कार का पर्चा भी फेंका। इस फैक्टरी का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी। नक्सलियों ने मौके पर चुनाव बहिष्कार को लेकर पर्चे भी फेंके।
जानकारी के मुताबिक ये सरकारी गारमेंट कंपनी माँझीगुड़ा में स्थित है. जहां रात 3 बजे आगजनी की घटना लग गई. देर रात आग लगने से आग फैल गई. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की. कपड़े में आग लगने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

