नारायणपुर। चुनाव के ठीक एक दिन बाद नक्सलियों ने पर्चे फेक कर एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। जिसमें बीजेपी नेता की हत्या के बाद अब कांग्रेस नेताओं को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है। यह मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों ने धमकी वाला पोस्टर लगाया और पर्चा फेंका है. वहीं नक्सलियों ने एक बैनर जिला मुख्यालय के अंदर पहाड़ी मंदिर के पास लगया है। जिसमें 2 कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है इससे इलाके में दहशत का माहौल है।
बीजापुर के पास गारमेंट फैक्ट्री में नक्सलियों ने लगाई आग
नक्सलियों ने बीजापुर के पास गारमेंट फैक्ट्री में आग लगा दी है। नक्सलियों ने मौके पर चुनाव बहिष्कार को लेकर पर्चे भी फेंके। बतादें कि नक्सलियों ने जिस फैक्ट्री में आग लगाई वो कलेक्टर निवास एवंं सीआरपीएफ के डीआईजी कार्यालय से महज एक किलोमीटर से दूरी पर है। बता दें कि बस्तर संभाग सहित बीजापुर में 7 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
नक्सल क्षेत्रों में तीन बजे तक मतदान
बस्तर संभाग में अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा सीट पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर सीट पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित किया गया है।

