भिलाई। यूपी एटीएस की टीम ने भिलाई के संग्राम चौक स्मृतिनगर निवासी वजीहुद्दीन को गिरफ्तार किया है। आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े वजीहुद्दीन सगंठन की विचारधारा का प्रचार कर रहा था। पिछले दिनों यूपी में उसके खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद से वजीहुद्दीन वह स्मृतिनगर में अपने माता पिता के घर में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर यूपी पुलिस ने दु्र्ग पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध लखनऊ एटीएस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक वजीहुद्दीन आगे की शिक्षा के लिए यूपी चला गया था। वहीं से पीएचडी किया। इसके बाद वहीं रहने लगा। फिर आईएसआईएस से जुड़े मोहम्मद रिजवान से संपर्क में आया। संगठन की गतिविधि का प्रचार किए जाने की जानकारी के बाद उसके विरुद्ध अपराध दर्ज हुआ। इसके बाद उसकी तलाशी की जा रही थी। वजीहुद्दी स्टूडेंट ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कोचिंग पढ़ाता था।

