रायपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान बगावती तेवर दिखाने वाले नेताओं पर कार्रवाई लगातार जारी है। कांग्रेस ने अब तक सात से ज्यादा नेताओं पर कार्रवाई की है। इसी कड़ी में कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर आप पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने की शिकायत मिली थी। पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैदू ने यह आदेश जारी किया है।
कवर्धा से आप पार्टी ने खड़ग राज सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। योगेश्वर खुलेआम खड़ग का चुनाव प्रचार करते नजर आए थे। जबकि कांग्रेस सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर यहां से प्रत्याशी है। पार्टी के जानकारी में यह बात आते ही योगेश्वर राज पर कार्रवाई की गई है।

