नारायणपुर। डीआरजी के जवान के हथियार से एक्सीटेंडल फायर होने से वह घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। घटना की पुष्टि एएसपी हेमसागर सिदार ने की है। मामला ओरछा थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक आज ओरछा थाना से डीआरजी की टीम क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के लिए निकली हुई थी। इस दौरान टीम के एक जवान के हथियार से अचानक एक्सीडेंटल फायरिंग की घटना हो गई। इससे जवान के उंगलियों में चोट आई है। इसके बाद तत्काल जवान का पीएचसी ओरछा में प्राथमिक उपचार कराया गया। फिलहाल जवान की स्थिति सामान्य है।

