रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर बैजनाथ पारा में चुनाव प्रचार के दौरान आज देर शाम अचानक हमला कर दिया गया। जिसके बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज करने पहुंचे हैं।
गुरुवार देर शाम बृजमोहन अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले थे। बैजनाथ पारा पहुंचते ही कुछ अज्ञात लोगों ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल और उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 25 हज़ार से ज्यादा मुस्लिम मतदाता निवास करते है। इस घटना के बाद विधायक और बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने आरोप लगाते हुए कहा कि मैं हर बार चुनाव प्रचार के लिए बैजनाथपारा के मदरसा चौक पर जाता हूं। इस बार भी जब यहां प्रचार के लिए पहुंचा, तब महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के लोगों ने मुझे मारने की कोशिश की। इस दौरान मेरे पीएसओ ने मुझे खींचकर मदरसे के भीतर ले गए, इस वजह से मैं बच गया। महंत को जिताने एजाज और अनवर को कांग्रेस ने जिम्मेदारी दी है। बृजमोहन ने कहा, इस घटना के बाद अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

