रायपुर। राजधानी के खरोरा में ट्रक चालक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक परमेश्वर यादव सिलतरा से यूरिया बाल्टी लेकर उसे बलौदाबाजार छोड़ने गया था। रास्ते में सारागांव के पास उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चालक की हत्या के बाद आरोपी उसके ट्रक को आरंग की ओर लेकर भाग गए। एक जगह पर ट्रक में लदा यूरिया बाल्टी खाली किया। इसके बाद आरोपी ट्रक छोड़कर भाग गया।
इसके बाद पुलिस टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में जुट गई। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। रास्ते में ढ़ाबा संचालकों और ट्रांसपोर्टरों से पूछताछ की गई। जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ लगी। ट्रक चालक की हत्या में बिहार के युवक शामिल है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम बिहार रवाना की। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। एक की तलाश जारी है।

