रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट नहीं मिलने से राजनीतिक पार्टियों के कई नेता बागी हो गए हैं। उत्तर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले अजीत कुकरेजा के पिता आनंद कुकरेजा को पार्टी विरोधी कार्य करने पर 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इससे पहले अजित कुकरेजा को कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।
दरअसल, प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए कई नेता अपनी पार्टी से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन पार्टी ने जीत दिलाने वाले कैंडिडेट पर दाव चला। इसके चलते कई नेता, कार्रकर्ता बागी हो गए। इन नेताओं ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन भर दिया।

