आशीष पदमवार@बीजापुर। धरती बाबा, महानायक और भगवान बिरसा मुंडा अंतिम सांस तक ब्रितानी हुकूमत से अपने और समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले और प्रकृति को भगवान की तरह पूजने वाले बिरसा मुंडा की जयंती बुधवार को गोंडवाना भवन बीजापुर में कार्यक्रम आयोजित कर समाज प्रमुखों द्वारा श्रद्धांजली दी गई।
सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष गुज्जा राम पवार ने बताया कि भगवान बिरसा ने जल जंगल जमीन की रक्षा सहित आदिवासी समुदाय की रूढ़ीगत परंपरा के मूल का संरक्षण किया है। इस अवसर पर सभी समाज के प्रमुखों ने भगवान बिरसा के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप जला कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष कमलेश पैंकरा, गुज्ज़ा राम पवार, भतरा समाज के दशरथ कश्यप, पांडू राम, तेलंगा समाज के आदिनारायण पुजारी, जनकलाल नेताम, मोहनलाल परते, संगदेव मरकाम, धनेश कुंजाम, अमिता कुंजाम, शांतनु नुरुटी , लक्ष्मण कड़ती सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद थे।
भैरमगढ़ के उसपरी साप्ताहिक बाजार में मनाया जयंती
भैरमगढ़ में सर्व आदिवासी समाज ब्लाक इकाई भैरमगढ़ द्वारा उसपरी साप्ताहिक बाजार स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा जयंती की मनाई गई। इस अवसर पर सीताराम मांझी, भावसिग भास्कर, जग्गु तेलामी, जमुना सकनी, रानु शोरी,विनिता बघेल, दीप कुमारी खेस, दीपा भास्कर, राजेश्वरी नाग, राजेंद्र कडती, रामलाल कर्मा, सोना फरसा, सुकराम कवासी सही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

