Skip to content
June 5, 2026
  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Youtube
  • WhatsApp
RJ24

RJ24

News Portal

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • अपराध
  • व्यापार
Watch Online
  • Home
  • न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत, वर्ल्ड कप में पूरा विकेटों का अर्धशतक; Starc- Malinga का बड़ा रिकॉर्ड धराशायी
  • खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत, वर्ल्ड कप में पूरा विकेटों का अर्धशतक; Starc- Malinga का बड़ा रिकॉर्ड धराशायी

mahendra November 15, 2023

नई दिल्ली। वानखेड़े के मैदान पर मोहम्मद शमी सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। शमी अपनी बेहतरीन लाइन एंड लेंथ के दम पर कीवी बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा रहे हैं। शमी ने एक ही ओवर में केन विलियमसन और टॉम लाथम को पवेलियन भेजते हुए खास मुकाम हासिल कर दिया है। वनडे वर्ल्ड कप में शमी ने विकेटों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। शमी ने इसके साथ ही मिचेल स्टार्क का बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर डाला है।

शमी ने रचा इतिहास

दरअसल, मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है। शमी ने यह कारनामा सिर्फ 17वीं इनिंग में करके दिखाया है, जबकि स्टार्क ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 19 पारियां ली थीं। वहीं, लसिथ मलिंगा ने 25वें मैच में विश्व कप में अपने 50 विकेट पूरे किए थे। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि शमी ने 50 विकेट चटकाने के लिए सबसे कम गेंदें भी फेंकी हैं। शमी ने विकेटों का अर्धशतक 795 गेंदों में पूरा किया है, जबकि स्टार्क ने 941 गेंद डालने के बाद यह उपलब्धि हासिल की थी।

एक ओवर में पलटी बाजी

न्यूजीलैंड की टीम 220 के स्कोर पर दो विकेट गंवाकर मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। कप्तान केन विलियमसन और डैरिल मिचेल क्रीज पर पूरी तरह से सेट थे। मिचेल अपने शतक के करीब थे, तो विलियमसन अर्धशतक लगा चुके थे।

भारतीय टीम बैकफुट पर दिख रही थी, ऐसे में कप्तान रोहित ने गेंद मोहम्मद शमी के हाथों में थमाई। शमी ने आते के साथ ही अपना कमाल दिखाया और एक ही ओवर में दो विकेट चटकाते हुए भारत को मैच में वापस ला दिया। शमी ने पहले विलियमसन की 69 रन की पारी का अंत किया, तो इसके बाद उन्होंने टॉल लाथम को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई। खबर लिखे जाने तक शमी अपने 8 ओवर के स्पेल में 48 रन खर्च करते हुए चार विकेट निकाल चुके हैं।

Post navigation

Previous बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी समाज द्वारा दी गई श्रद्धांजलि, संघर्षों को याद कर किया नमन
Next प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सूरक्षा में चूक, एक एएसआई समेत हवलदार और सिपाही निलंबित

Related Stories

MS Dhoni Retirement News: क्या चेपॉक में होगा धोनी का आखिरी मैच? SRH मुकाबले से पहले बढ़ीं वापसी की चर्चाएं
  • sports
  • खेल

MS Dhoni Retirement News: क्या चेपॉक में होगा धोनी का आखिरी मैच? SRH मुकाबले से पहले बढ़ीं वापसी की चर्चाएं

May 18, 2026
Raipur IPL 2026: रायपुर में IPL मुकाबलों को लेकर हाई अलर्ट, 1500 पुलिस जवान तैनात
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

Raipur IPL 2026: रायपुर में IPL मुकाबलों को लेकर हाई अलर्ट, 1500 पुलिस जवान तैनात

May 10, 2026
Raipur IPL 2026: रायपुर में IPL का क्रेज हाई! मिनटों में बिके टिकट, कालाबाजारी भी शुरू
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

Raipur IPL 2026: रायपुर में IPL का क्रेज हाई! मिनटों में बिके टिकट, कालाबाजारी भी शुरू

May 7, 2026

You may have missed

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मेधावी श्रमिक परिवारों के बच्चों को करेंगे सम्मानित, मिलेंगे 2 लाख रुपये
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मेधावी श्रमिक परिवारों के बच्चों को करेंगे सम्मानित, मिलेंगे 2 लाख रुपये

June 4, 2026
मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 छात्रों का होगा सम्मान
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 छात्रों का होगा सम्मान

June 4, 2026
CG News: दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, कांगो, इथोपिया और युगांडा से लौटे 3 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी
  • छत्तीसगढ़
  • हेल्थ

CG News: दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, कांगो, इथोपिया और युगांडा से लौटे 3 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी

June 4, 2026
CG School Uniform: सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी सौगात, एक साथ मिलेंगे 2 यूनिफॉर्म सेट
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

CG School Uniform: सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ी सौगात, एक साथ मिलेंगे 2 यूनिफॉर्म सेट

June 4, 2026

संपादक - महेन्द्र साहू
फोन - 6260152352
ईमेल - rj24news3388152@gmail.com
कार्यालय - जी ई रोड महोबा बाजार रायपुर
Office Timing - Monday - Sunday 10:00 Am - 7:00 Pm

Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.