अंबिकापुर। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत ने अपने परिवार के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं मतदान के बाद मीडिया में कहा कि जीत को लेकर हम अस्वस्थ हैं, आम लोग भी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। वहीं अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण की 70 सीटों पर मतदान होना है। बता दें कि 70 विधानसभा सीटों में कुल 958 अभ्यर्थी मैदान में उतरे हैं, जिनमें एक एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल है।

