रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है. 70 विधानसभाओं में वोटिंग हो रही है. प्रथम चरण के 20 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हो चुका है.
अब प्रदेश के 4 मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन के खराब होने की सूचना मिल रही है. जिनमें अभनपुर का बेंद्री मतदान केंद्र, तखतपुर विधानसभा में बूथ क्रंमाक 176 और भिलाई नगर के वार्ड 1 खम्हरिया के बूथ क्रंमाक 176 में ईवीएम मशीन में खराबी आ गई है. जिससे मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता की लंबी कंतारे लगी हुई हैं. मतदाता परेशान है. मतदानकर्मी ईवीएम मशीन सुधार रहे हैं. वहीं अभनपुर एसडीएम ने तकनीकी इंजीनियर के मतदान केंद्र जल्द पहुंचने की बात कहीं हैं. बेलगहना के बूथ क्रमांक 122 प्राथमिक शाला डोंगरी पारा में मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई. जिसकी वजह से मतदान केन्द्र के सामने मतदाता परेशान नजर आए.

