धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बड़े नक्सली हमले की सूचना मिली है। सीआरपीएफ की टीम पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। सुरक्षा में तैनात जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। जब जवान बाइक पर सवार होकर एरिया डोमिनेशन पर जा रहे थे, तभी नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। इस हमले में सभी जवान सुरक्षित है। मौके पर दो IED होने की पुष्टि की गई है।
बता दें कि नक्सल प्रभावित होने की वजह से छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है । इससे पहले भी नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार के लिए जगह-जगह पर बैनर पोस्टर लगाए थे। प्रथम चरण के चुनाव में नक्सलियों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आईईडी ब्लास्ट और मुठभेड़ की खबर सामने आई थी।

