डौंडी लोहारा। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के तीनों विधानसभा संजारी बालोद, गुंडरदेही, डौंडीलोहारा में मतदान जारी है। डौंडी लोहारा विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने बालोद की एक बूथ पर मतदान किया। बालोद जिले के कुल 6 लाख 88 हजार 281 मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बता दे कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज यानी 17 नवंबर को मतदान हो रहा है। 7 नवंबर को पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। बची सभी 70 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें पाटन, अंबिकापुर और सक्ती विधानसभा समेत कई सीटों पर कांटे की टक्कर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है।

