बेमेतरा। शराब के नशे में मतदान ड्यूटी करने वाले पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही हुई हैं अपर कलेक्टर के रिपोर्ट पर कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक संतोष सिंह को बेमेतरा जिले के बूथ क्रमांक 117 का पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। मतदान वाले दिन वह केंद्र पर नशे की हालत में पहुंचे थे। अपर कलेक्टर को निरीक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात शिक्षक संतोष सिंह नशे की हालत में दिखे। उन्होंने तुरंत पंचनामा रिपोर्ट बनाया। फिर कलेक्टर को रिपोर्ट प्रेषित की। गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा ने अपर कलेक्टर की रिपोर्ट मिलने पर शिक्षक संतोष सिंह को निलंबित कर दिया हैं।

