बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में घायल युवक को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव रविवार सुबह सड़क मार्ग से राजधानी रायपुर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक घायल युवक दिखा।
सड़क किनारे घायल को देखकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने काफिले में शामिल वाहन में उसे लेकर खुद मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अत्यधिक चोट आने के कारण युवक को नहीं बचाया जा सका। युवक की पहचान ग्राम सिरकोतंगा निवासी प्रकाश दास (40) के रूप में की गई है। काम करने लोधिमा स्थित राइस मिल में आ रहा था। मेंड्राकला सैनिक स्कूल मोड में अचानक सामने से ट्रैक्टर आ जाने पर मोटरसाइकिल चालक संभाल नहीं सका।

