रायपुर। राजधानी के क्रिकेट स्टेडियम को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिल गई है। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के अंतिम दो टी20 मुकाबलों के लिए मैदान में बदलाव किए जा रहे है। इन मुकाबलों को नागपुर और हैदराबाद से स्थानांतरित कर रायपुर और बेंगलुरु में खेला जाना लगभग तय हो गया है।
शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले मैच को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस सीरिज का एक मैच हैदाराबाद में होने वाला वह भी बदलकर अब बेंगलूरू में होने वाला है।

