रायगढ़। सोमवार दोपहर एक प्रेमी युगल को पुसौर पुलिस ने पकड़ा और इसके बाद तहसील कार्यालय में दोनों को पेश कर जानकारी दी। सुनवाई के बाद तहसीलदार ने प्रेमी और प्रेमिका के बालिग होने के कारण आपसी रजामंदी से उचित कदम उठाने की सलाह दी। इसके बाद दोनों ने तहसील परिसर में ही एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए शादी करने की बात कही।
युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरते हुए इस बंधन को अपनाते हुए जल्द ही शादी करने की बात कही। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में उनकी पहचान हुई थी, फिर दोनों में प्रेम हो गया। यह रिश्ता घरवालों को नागवार गुजर रहा था। इसलिए उन्होंने भागकर शादी करने की सोची तब मामला पुलिस तक पहुंच गया। घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। 36 वर्षीय राकेश अरोरा रायपुर के सेल डिपार्टमेंट में बतौर जूनियर अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उसका संपर्क सोशल मीडिया के जरिए खरसिया की 28 वर्षीय अंकिता मित्तल से हुआ। पांच साल तक दोनों सोशल मीडिया में बातचीत होती रही। फिर एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने दोनों ने ठान ली। दोनों अलग-अलग जाति के हैं, इसलिए इनके परिवार ने शादी से आपत्ति जताई।

