जांजगीर। गीधा के दो व्यक्ति अपनी बेटियों की छुट्टी के बाद उनके हॉस्टल छोड़ने के लिए एक ही बाइक में जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात बाइक के चालक ने बाइक को ठोकर मार दी। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरताल खपराडीह के पास का है। नवागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गीधा निवासी दिलीप रात्रे की बेटी आकांक्षा और शिवकुमार की बेटी मानवी बारगांव हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करतीं थी। दिपावली की छुट्टी में दोनों लड़कियों अपने घर आई थीं। दोनों को छोड़ने के लिए दोनों के पिता एक ही बाइक क्रमांक सीजी 11 एफ 3407 में 19 नवंबर को बरगांव जा रहे थे।

