सांरगढ़। भटगांव थाना क्षेत्र सलौनीकला में बीती रात एक पति ने घर में रखे सील से अपनी पत्नी पर वारकर हत्या कर दी। रविवार शाम 7 बजे भरत लाल चंद्रा (58) ने अपनी ही पत्नी भगवती चंद्रा को इसलिए मार डाला क्योंकि दोनों के बीच फसल कटाई को लेकर विवाद हो रहा था।
भगवती चंद्रा हार्वेस्टर से धान काटना चाहती थी और उसका पति भरत चंद्रा हाथ से धान की कटाई करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भरत ने पास में रखी सील लोढ़ा से अपनी पत्नी के सिर और गर्दन में कई बार सील से हमला किया और मौके पर ही भगवती की मौत हो गई।
घटना के समय घर में पति-पत्नी के अलावा कोई और नहीं था। उनका बेटा कृष्ण कुमार घर से बाहर गया था। जब घर लौटा तो उसे मां की हत्या की बात पता चली।

