जंगल में 33 हजार केवी हाई वोल्ट करंट लगने से 5 हाथियों की मौत हो गई है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के माइंस के लिए हाईटेंशन तार ले जाया गया था जिसकी चपेट में आने से दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार रात से ही करीब 12 हाथियों के झुंड जंगल में विचरण कर रहे थे। पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी वन क्षेत्र स्थित बेनाशोल उपरबांधा पोटास जंगल का है।
घटना सोमवार की देर शाम की बात बताई जाती है। 33 हजार केवी बिजली के तार की चपेट में आने से पांच हाथी की मौत हो गई है। घटना की सूचना वन विभाग और विद्युत विभाग ने कई घंटे तक दबाए रखा, पंरतु मंगलवार को लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को भगाने के दौरान हाथियों के शव को जंगल में पड़ा हुआ देखा।
सोमवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक सुरदा फीडर और अमाई नगर फीडर का लाईन विभाग द्वारा हाथियों के झुंड के विचरण करने की सूचना पर काट कर रखा गया था।
मुसाबनी प्रखंड के राखा फारेस्ट रेंज में फारेस्ट ब्लॉक पंचायत के जंगल जंगल में विगत 10 दिनों से लगभग 10 की संख्या में हाथियों का झुंड बंगाल की सीमा से इस क्षेत्र में घुसा था। मालूम हो कि इसी माह नवंबर को पहले सप्ताह में चाकुलिया में भी करंट लगने से दो हाथियों की मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात से ही करीब 12 हाथियों के झुंड जंगल में घूम रहे थे, जहां 5 हाथियों की करंट लगने से मौत हो गई है। मरने वाले हाथियों में तीन हाथी के बच्चें व दो बड़े व्यस्क हाथी शामिल हैं। घटना ऊपरबांधा जंगल के पास की है।
हाथियों की मौत की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुसाबनी वन विभाग को दी है। वन विभाग के रेंजर दिग्विजय सिंह, एचसीएल आईसीसी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

