उत्तरकाशी टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में आई बाधा, ड्रिलिंग मशीन सड़क पर फंसी
उत्तरकाशी। टनल के अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को कुछ देर के लिए थम गया। बचाव अभियान में मदद के लिए घटना स्थल पर ले जाई जा रही कुछ ड्रिलिंग मशीनें पतली सड़कों पर धंस गई, जिन्हें चौड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पाइलिंग मशीन ले जा रहे ट्रक ड्राइवर ने कहा कि ‘सुरंग तक जाने वाली सड़क संकरी होने और रास्ते में जगह-जगह हो रहे भूस्खलन के कारण बचाव अभियान में हिस्सा लेने जा रही मशीनें फंस गईं और दोनों तरफ यातायात रुक गया.’ फिलहाल सड़क को चौड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि मौके पर मशीनें ले जाया जा सके।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बीते 10 दिनों से एक निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों को बचाने की कवायद चल रही है। लेकिन मंगलवार दोपहर को रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। बचाव अभियान के लिए ले जाई जा रही पाइलिंग मशीन घटनास्थल तक पहुंचने वाली पतली सड़क पर फंस गई, जिसके बाद बचाव अभियान कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

