कांकेर। जिले के आमाबेड़ा के जंगल में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। जवानों के द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मौके से भाग खड़े हुए। मौके पर सर्चिंग अभियान जारी है। जवानों को मौके पर एक देसी रॉकेट लांचर बरामद हुआ है। इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने की है।

