रायपुर। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के एचओडी डॉ अरविंद नेरल को कटोरा तालाब में कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने की वजह से उनके पैरों में जबरदस्त घाव हुआ। डॉ अरविंद नेरल किसी काम से करीब 5.30 बजे कटोरा तालाब गए थे। कार से उतरते ही उन्हें स्वपनिल नर्सिंग होम के पास अचानक स्ट्रीट डॉग ने उन पर हमला कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने कुत्ते से कोई छेड़खानी नहीं की थी। वे डेली रुटीन की तरह कार से उतरे बिना किसी वजह से कुत्ते ने उनके दोनों पैरों को काट लिया। डॉग बाइट इतने जोर की थी कि मैंने अपने दूसरे पैर से कुत्ते को मारकर छुड़ाने की कोशिश तो उसने दूसरे पैर में भी काट लिया।
बता दें कि राजधानी में अवारा कुत्तों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी में हर दिन औसतन 10 लोगों को कुत्ते काट रहे हैं। पांच दिन पहले ढाई साल की बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह नोंचा था।

