रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने स्टेट सर्विस एग्जाम की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को होगी । मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 13, 14, 15, 16 जून 2024 तय की गई है। 2023 राज्य सेवा परीक्षा के जरिए 242 पदों पर भर्ती होगी । इनमें डिप्टी कलेक्टर , जेल अधीक्षक, राज्य वित्त सेवा अधिकारी ,खाद्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी जैसे अफसर बनने का मौका युवाओं को मिलेगा।
CGPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इक्छुक उम्मीदवार 1 से 30 दिसंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक बेवसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकतें हैं।

