बीजापुर
हल्की सी आहट पाकर भागने वाले हिरणों ने अब इंसानों पर हमला शुरू कर दिया है। जी हां! अब तक अपने हिरणों का शिकार कर खाने के हजारों किस्से सुने होंगे, लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहली बार किसी हिरण ने इंसानों पर हमला किया है और हमला क्या एक को मौत के घाट भी उतार दिया है। उसके हमले से एक अन्य घायल भी है।
यह घटना बीजापुर के उसूर ब्लॉक में घटी है। यहां इलमिडी थाना इलाके के ग्राम सेमलडोडी में दो महिलाओं के ऊपर हिरण ने हमले कर दिया है। इसमें एक महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जबकि एक घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मामूली उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार; रविवार शाम को अनिता थाती और पोज्जा सोढ़ी गांव के खेतों की ओर कुछ काम से गई थीं। इस दौरान घात लगाए हिरण ने महिलाओं पर अपने सींग से हमला कर दिया। यह हमला इतना खतरनाक था कि अनिता थाती के पेट पर लगा, जिससे उसकी कुछ देर बाद तड़प कर हो गई। जबकि पोज्जा सोढ़ी को हिरण ने अन्य जगहों पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है, जिसका इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है।

