छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। खास बस्तर संभाग में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने के साथ ही भारी ठंड महसूस किया जा सकता है।
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। फिलहाल अभी कुछ दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही हल्की ठंड और हल्की बारिश का मौसम बना रहेगा।
बता दें कि बीते दिनों रविवार को कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई थी, जिसे देखते हुए कहीं कहीं बारिश के छींटे पड़े। वहीं बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस हल्की बारिश का असर दिखेगा। प्रदेश में जल्द घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड दस्तक देगी।

