छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां स्थित डामर प्लांट में 50 से अधिक नक्सलियों ने पहुंचकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया और जंगल के रास्ते पहाड़ों की ओर भाग निकले है। इस घटना में 16 से अधिक गाड़ियों के जलने की खबर मिल रही है। इस घटना से आस-पास के ग्रामीण दहशत में है। बताया जा रहा है पुलिस बल मौके पर मौजूद है और आग पर नियंत्रण पाने की जुगत में लगी हुई है।
इस खबर पर अपडेट जारी है।

