रायपुर। स्टेशन रोड पर टैक्सी का इंतजार कर रहे मुंबई के कारोबारी से लूट हो गई। लुटेरे बाइक में आए और झपट्टा मारकर फोन लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
पुलिस अफसरों ने बताया कि नवी मुंबई में रहने वाले अजय समदडीय का कारोबार है। अपनी पत्नी के साथ रायपुर आए हुए हैं। शनिवार की सुबह वे स्टेशन रोड पर खड़े होकर टैक्सी का इंतजार कर रहे थे। तभी लुटेरा बाइक में पीछे से आया। झपट्टा मारकर उनका फोन छिनकर स्टेशन की ओर ही निकल गया। कारोबारी ने हड़बड़ाकर शोर भी मचाया। आवाज सुनकर आसपास वाले इकट्ठा हो गए। लेकिन तब तक चोर भाग गए। बाद में उन्होंने तुरंत थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

