राजनांदगांव। चिचोला के पाटेकोहरा में टाटा कंपनी का स्टीकर लगाकर नकली यूरिया बेचने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत के बाद टाटा कंपनी के जांचकर्ता ने दुकानों में छापेमारी की। जिसके बाद चार दुकानदारों के खिलाफ नकली होलोग्राम व स्टीकर का इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक रानीतालाब पाटेकोहरा में टाटा ईआईपीआर लिमिटेड कंपनी के स्टीकर व होलोग्राम का इस्तेमाल कर नकली यूरिया बेचने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत के बाद कंपनी के जांचकर्ता रविदास क्षेत्र में पहुंचे। जिन्होंने चार अलग-अलग दुकानों में छापेमारी की। जहां से कुल 85 पीस यूरिया की बाल्टी जब्त की। जिसकी कीमत 1 लाख 26 हजार रुपए है। जिसमें कंपनी का स्टीकर व होलोग्राम लगाकर नकली यूरिया की ब्रिकी की जा रही थी। जिसके बाद जांचकर्ता ने मामले की शिकायत चिचोला पुलिस से की। कंपनी अफसर की शिकायत पर चिचोला पुलिस ने दुकानदार नवाज शरीफ , नईमु्द्दीन अंसारी, संतोष साहू और नरेश साहू के खिलाफ कापीराइट अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

