रायपुर। शिक्षा मंत्रालय के समग्र शिक्षा प्रोजेक्ट के टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप के लिए विभिन्न पदों पर वैकेसी निकाली है। इनमें प्रिंसिपल चीफ कंसल्टेंट के 2 पद, चीफ कंसल्टेंट के 4 पद, सीनियर कंसल्टेंट के 7 पद और कंसल्टेंट के 26 पद शामिल है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित फिल्ड में कम से कम 60 प्रतिशत नंबर के साथ मास्टर्स डिग्री होना आवश्यक है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है। वेबसाइट edcilindia.co.in/TCareers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 नवंबर है।
Related Posts
Add A Comment

