रायपुर। न्यू इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में सात विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 11 बजे से पं. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय में ट्रेनिंग दी जाएगी। मतगणना के काम में लगे सुपरवाइजर, सहायक और माइक्रो आब्जर्वर इसमें शामिल होंगे। इसकी सूचना सभी को दे दी गई है।
कलेक्टर ने साफ कर दिया है कि ट्रेनिंग में गैरहाजिर रहने वालों को तुरंत नोटिस दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर सख्ती से कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही डाक मतपत्रों की गिनती करने वाले सुपरवाइजर, सहायक और माइक्रो आब्जर्वर की ट्रेनिंग भी मंगलवार को ही दोपहर 3.30 बजे से कलेक्टोरेट परिसर में स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में होगी। सभी लोगों को इसकी सूचना पहले ही दे दी गई है।

