रायपुर। भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए छात्रों को 1000 रुपये में टिकट उपलब्ध कराई जाएगी. इसकी बिक्री आज सुबह 11 बजे से (टिकट समाप्त होने तक) सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर में ऑफलाइन उपलब्ध होगी. इसके लिए पात्र छात्रों को वैघ पहचान पत्र दिखाना होगा. साथ ही पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी काउंटर में जमा करनी होगी. जिसके बाद ही उन्हें टिकट मिलेगी.
बता दें कि 29 नवंबर को भारत और आस्ट्रेलिया की टीम रायपुर पहुंच जाएगी। 30 नवंबर को अभ्यास करेंगी। होटल से कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचेगे। इसके बाद एक दिसंबर की शाम सात बजे से टी-20 का रोमांच देखने को मिलेगा।

