अंबिकापुर। अंबिकापुर-रायगढ़ रोड में रघुनाथपुर पुलिस चौकी इलाके में सोमवार दोपहर एक बोलेरो वाहन बाइक सवार को साइड देने के चक्कर में खेत में जाकर पलट गई। इस हादसे में वाहन में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे शामिल है। जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश सतना के रहने वाले सूर्यकांत पांडे के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी भीमसेन चौबे अपने परिवार के साथ कुछ दिन पहले बोलेरो वाहन में सवार होकर कुनकुरी गए थे। वहां विनोद कुमार चौबे के बेटे की मौत हो गई थी. जिस पर दशकर्म के कार्यक्रम में शामिल होकर पूरा परिवार लौट रहा था। इसी दौरान कोट रोड में सिलसिला के पास कोट मोड़ में सामने से आ रही है। एक बाइक सवार को साइड देते समय वाहन पलट गया।

