उत्तरकाशी। टनल हादसे में 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है। आखिरकार टनल में फंसे 41 मजदूरों को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है। । श्रमिकों को सुरंग के अंदर अस्थाई अस्पताल से ही एंबुलेंस में बिठाया जा रहा है। कुछ श्रमिकों को एंबुलेंस में बिठाया जा गया है। अन्य एंबुलेंस सुरंग के अंदर भेजी जा रही है। पुलिस ने कॉरिडोर बनाना शुरू कर दिया है।
पीएम भी बनाए हुए हैं नजर
उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की प्रक्रिया लगातार जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री मोदी इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. पीएम इस वक्त कैबिनेट की मीटिंग में हैं, लेकिन वो लगातार इस विषय पर अपडेट ले रहे हैं.
आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट
मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘यह कृतज्ञता का समय है. प्रत्येक व्यक्ति को धन्यवाद जिन्होंने इन 41 बहुमूल्य जिंदगियों को बचाने के लिए पिछले 17 दिनों में अथक परिश्रम किया. किसी भी खेल की जीत से कहीं अधिक, आपने देश का मनोबल बढ़ाया है और हमें आशा में एकजुट किया है. आपने हमें याद दिलाया है कि किसी भी सुरंग से निकलना मुश्किल नहीं है, कोई भी कार्य असंभव नहीं है जब हमारे कार्य और प्रार्थनाएँ सहयोगी और सामूहिक हों.
कांग्रेस नेता ने रेस्क्यू टीम को दी बधाई
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा, 17 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद उत्तराखंड की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकाला जा रहा है. पूरा देश श्रमिकों के उल्लेखनीय लचीलेपन और धैर्य को सलाम करता है. देश पूरी रेस्क्यू टीम के समर्पण, कौशल और दृढ़ता की भी सराहना करता है और उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देता है.

