मुंगेली। मुंगेली जिले के लालपुर थाना अंतर्गत पेंड्रीतालाब गांव के खार में स्थित पुराना तालाब में 4 लोग अपने परिवार से बिछड़ गए थे. इसकी सूचना के बाद कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में पुलिस एवं प्रशासनिक अमले की टीम ने देर रात तक 3 लोगो को खोज निकला. वहीं 1 शख्स अब तक लापता है जिसकी तलाश की जा रही है.
बता दें कि तालाब से चार लोगों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने नगर सेना और एसडीआरएफ दल बिलासपुर के जवानों से लापता अन्य व्यक्ति को ढूंढने के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि तालाब में सर्चिंग के दौरान किसी भी व्यक्ति के डूबने का कोई प्रमाण नहीं मिला.
शासन की पहल पर हुई खोजबीन के बाद शत्रुघ्न लाल, जेठिया दिवाकर और फेकन बाई को खोज कर उनके परिवार वालों के हवाले किया. वहीं, मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम लावर कोनी निवासी वासुदेव कैवर्त का मंगलवार की सुबह तक पता नहीं चल पाया.

