भिलाई। शहर में 5 वीं मंजिल से कूदकर एक बुजुर्ग महिला ने जान दे दी। हादसा कैलाश नगर के दलित परिषद की है। अपने बेटे को सोने जाने की बात कहकर धीरे से घर से निकली। फिर कूदकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड निवासी गायत्री शर्मा (68) ने पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतिका के बेटे ने बताया कि मां की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उनका इलाज रायपुर एम्स और अकोला महाराष्ट्र में चल रहा था। आज दोपहर मां ने मुझसे कहा कि मैं सोने जा रही हूं। फिर मैं अपना लैपटॉप लेकर काम करने को बैठ गया। इसी दौरान दोपहर 2 बजे के करीब मां घर से निकलकर बाहर चली गई। फिर आँधे घंटे बाद पड़ोस की रहने वाली एक लड़की दौड़कर आई और बोली की आंटी छत्त से कूद गई है। तब हम लोग घटनास्थल की ओर भागे देखा तो मां खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी और उनकी मौत हो चुकी थी।

