रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे मैच के लिए टिकट बुकिंग पहले ही हो चुकी है। भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में सीएम भूपेश बघेल के साथ डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मो अकबर समेत सभी केबिनेट मंत्री स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। साथ ही 90 विधानसभा के विधायक प्रत्याशियों का टिकट बुक हो चुका है। सीएम, डिप्टी सीएम के साथ सभी 90 कांग्रेस प्रत्याशी भी क्रिकेट लुफ्त उठाएंगे।
बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच 1 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में 28 नवंबर से टिकटों की बिक्री शुरू हुई। टिकट के लिए अलसुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखी गई। बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड हैं।

