रायपुर। प्रदेश में 3,45,295 किसानों ने अब तक धान बेचा है। उन्होंने 14,50,658 टन धान बेचकर 4024 करोड़ रुपए कमाए है। बुधवार को 26344 किसानों ने धान बेचा। इसके अलावा 42740 किसानों को 191879 टन धान के लिए टोकन जारी किया गया। टोकन तुंहर हाथ एप से 11553 को टोकन जारी हुआ। एप के टोकन से 42891 टन धान क्रय किया गया। डीओ से 344244 टन धान का उठाव किया जा चुका है। 621283 टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। 1 नवंबर से चल रही धान खरीदी को आज 1 महीना हो गया।

