कोरबा। प्रदेश में जंगली हाथी के करंट लगने के कारण मौत की खबर सामने आई है। हाथी का शव गांव के नजदीक बरामद हुआ है। गांव में करीब 50 जंगली हाथियों के झुंड में शामिल था मृतक हाथी। बिजली विभाग की 11 केवी लाइन के चपेट में आया। वन विभाग ने इलेक्ट्रिक बोर्ड पर लगाए आरोप। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस झुंड से अलग एक हाथी पनगवां गांव के बैगापारा के करीब दो पहाड़ी के बीच बने रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान वह बिजली विभाग की 11 केवी इलेक्ट्रिक लाइन के संपर्क में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। ली विभाग ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए 11 केवी का तार बिछाया है। हालांकि जो तार बिछाई गई है वह महज जमीन से 10 फुट की ऊंचाई पर है जिसके कारण हादसा हुआ और जंगली हाथी करंट की चपेट में आया। उन्होंने कहा कि हाथी की मौत के मामले में बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से 50 हाथियों का झुंड पसान वन क्षेत्र में घूम रहा है। इसी दौरान एक हाथी के मौत की खबर सामने आई है। कटघोरा वन मंडल के अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि मृतक हाथी इस झुंड से अलग हो गया था।

