हर दिन शराब की बिक्री का रिकॉर्ड टूटता जा रहा है। भारी संख्या में लोग एल्कोहॉल एडिक्शन के शिकार बनते जा रहे हैं। यह आपके लिवर को सड़ाकर फैटी बना देता है। ऐसे लोगों में लिवर कैंसर होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है। शराब के साथ डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है जिससे आपकी नजर जवानी में ही जा सकती है।
कुछ ड्राई फ्रूट्स में कई सारे ऐसे तत्व होते हैं जो शराब का बुरा प्रभाव खत्म कर देते हैं। एल्कोहॉल छोड़ने पर इस फूड्स का बेहतरीन असर दिखता है।
एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज के मरीजों में सिरोसिस और कैंसर की संभावना ज्यादा देखी जाती है। लेकिन कुछ शोध में पता लगा कि फैटी लिवर के इस प्रकार से बचने के लिए गोजी बेरी को चाइनीज मेडिसिन में इस्तेमाल किया जाता है।
शराब के इन सभी साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए आप गोजी बैरी खा सकते हैं। इसे वोल्फ बेरी भी कहा जाता है जो ऐसे पोषक तत्व देती है जिससे शराब के दुष्परिणामों से छुटकारा मिल सकता है। यह ड्राई फ्रूट किडनी और फेफड़ों के डैमेज को कम करने के लिए आयुर्वेदिक और चाइनीज मेडिसिन में इस्तेमाल किया जाता है।
28 ग्राम गोजी बेरी आआपको 4 ग्राम प्रोटीन, 21.6 ग्राम कार्ब्स, 3.6 ग्राम फाइबर और शुगर देती है। आप ना सिर्फ अंदर से मजबूत बनते हैं बल्कि शरीर के बाहर से भी ताकतवर बनने लगते हैं। यह आपको कमजोरी, थकान और दुबलापन दूर करने में मदद करती है।यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता।

