Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CM विष्णु देव साय का बड़ा फैसला: स्टार्टअप के लिए ₹500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 वर्ष

      September 9, 2026

      CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में रायपुर में होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, देशभर से जुटेंगे उद्योगपति

      September 9, 2026

      CM विष्णु देव साय ने नवचयनित टाउन प्लानर्स से कहा- आधुनिक ज्ञान और नवाचार से करें छत्तीसगढ़ का बेहतर नियोजन

      September 9, 2026

      CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में डॉ. भूपेन हजारिका को याद किया गया, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

      September 9, 2026

      CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश- जनहित, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ निभाएं टाउन प्लानिंग की जिम्मेदारी

      September 9, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » मर्डर के तीन साल बाद हुआ लड़की के शव का अंतिम संस्कार… हैरान कर देगी ये मर्डर मिस्ट्री 
    अपराध

    मर्डर के तीन साल बाद हुआ लड़की के शव का अंतिम संस्कार… हैरान कर देगी ये मर्डर मिस्ट्री 

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuFebruary 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    लड़की की उम्र महज 19 साल थी। तीन साल पहले अचानक वो अपने घर से लापता हो गई थी। घरवालों ने उसे बहुत तलाश किया लेकिन वो नहीं मिली। फिर 8 दिन बाद उस लड़की की जली हुई लाश अचानक गांव के एक खेत से बरामद होती है। चेहरा बुरी तरह जल चुका था। शिनाख्त मुश्किल थी। लेकिन बावजूद इसके लापता लड़की के घरवाले दावा करते हैं कि मरने वाली उनकी ही बेटी थी। लेकिन इस मामले में पुलिस ने जिस तरह से तफ्तीश की, 1वो बेहद हैरान करने वाला है। इस मामले में लड़की की शिनाख्त करने में तीन साल लग गए। और इस पूरे मामले की कहानी हैरान करने वाली है।

     लड़की के माता-पिता चप्पल, अंगूठी और कुछ सामान से उसकी पहचान रीता के तौर पर करते हैं। वो उस मुर्दा जिस्म को अपनी बेटी रीता की लाश बताते हैं। लेकिन संबंधित थाने की पुलिस उनको वो लाश नहीं देती। पुलिस जांच पुख्ता करने की बात कहती है। इसके बाद मामला और उलझ जाता है। आखिरकार बाद में पुलिस लाश की डीएनए जांच करवाती है, लेकिन उसकी रिपोर्ट क्लियर नहीं आती। इसके बाद परिजन दोबारा अधिकारियों के चक्कर काटते हैं और कोर्ट के आदेश पर फिर से लाश की डीएनए जांच होती है। 

    इस बार भी रिपोर्ट में मिसमैच ही आता है। इन हालात के चलते लड़की की लाश को पोस्टमॉर्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखा जाता है। समय बीतता जाता है और इस तरह से 3 साल बीत जाते हैं। ऐसे हालात में परिजन लगातार अपने दावे पर कायम रहते हैं और अधिकारियों से शिकायत के बाद अंत में इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार इसकी जांच तत्कालीन एसपी सिटी कपिल देव सिंह को सौंपते हैं। 

    एक बार फिर से यानी तीसरी बार लाश का डीएनए जांच के लिए हैदराबाद भेजा जाता है। तीसरी बार जांच रिपोर्ट सही आती है। परिजनों का दावा सच साबित होता है और लड़की की लाश या यूं कहें कि कंकाल 31 जनवरी 2023 को मजिस्ट्रेट और अधिकारियों के निगरानी में चक सलेमपुर में मौजूद उनके खेत में दफनाया दिया जाता है। 

    अब रीता की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके भाई कहते हैं कि उनको इंसाफ चाहिए। जिन लोगों ने उनकी बेटी को जलाया है। उसकी हत्या की है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में मिली भगत करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

    जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सितंबर 2020 को जला हुआ कंकाल मिला था, उस समय शव परीक्षण के लिए भेजा गया था। परीक्षण रिमाइंडर के बाद आया था, जिसमें अंबिगुअस रिपोर्ट आई हुई थी। उस रिपोर्ट के निस्तारण करने के लिए हैदराबाद से 3 महीने पहले रिजल्ट आया था। हैदराबाद से रिपोर्ट पॉजीटिव आई। मां-बाप क्लेम कर रहे थे तो वही उसके मां-बाप थे। 

    एसएसपी ने बताया कि जसवंतनगर थाना क्षेत्र में चेक सलेमपुर गांव पड़ता है। वहां कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उसकी तफ्तीश भी कड़ाई से की जाएगी। नियमानुसार शव को डीप फ्रीजर से निकाल करके मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया है। जो भी लोग गुनहगार हैं, उनको सही जगह पहुंचाने का काम किया जाएगा। 

    एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि यह मामला 2020 का था। सबसे पहले जो भी कंकाल मिलता है। उसका परीक्षण पहले कराया जाता है। इसका परीक्षण बहुत लेट हुआ।परीक्षण रिपोर्ट हैदराबाद से स्पष्ट आने के बाद ही अंतिम संस्कार मजिस्ट्रेट और परिवार के साथ कराया गया है। जो भी मुकदमा दर्ज है, उस पर अभियान चला करके उस पर कड़ी कार्रवाई कराई जा रही है। 

    #bignews #news #trendingnews #virulnews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleतेंदुआ खाल की तस्करी करने वाले, 3 तस्कर गिरफ्तार
    Next Article मंत्री दयालदास बघेल के बंगलेे में CAF के जवान ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, जानिए पूरा मामला
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    अपराध

    CG News: मटकी फोड़ कार्यक्रम में नशे में क्रेन पर चढ़ा युवक, मची अफरा-तफरी; सुरक्षित उतारा गया

    September 6, 2026
    अपराध

    CG News: अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर प्रशासन सख्त, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

    September 6, 2026
    अपराध

    Bilaspur Murder: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात; आरोपी फरार

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13997/221

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CM विष्णु देव साय का बड़ा फैसला: स्टार्टअप के लिए ₹500 करोड़, कर्मचारियों की उम्र सीमा 45 वर्ष

    September 9, 2026

    CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में रायपुर में होगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, देशभर से जुटेंगे उद्योगपति

    September 9, 2026

    CM विष्णु देव साय ने नवचयनित टाउन प्लानर्स से कहा- आधुनिक ज्ञान और नवाचार से करें छत्तीसगढ़ का बेहतर नियोजन

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.