कोरिया जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम पंचायत चारपारा में करीब सप्ताह भर से गांव के तालाब में नाग दूध पी रहा है। जिसे देखने लोग आ रहे हैं। ग्रामीण अपने हाथों से नाग को दूध पिला रहे हैं। सांप को दूध पीता देखकर रोजाना लोग देखने पहुंच रहे हैं। ग्रामीण बता रहे हैं कि तालाब में नाग-नागिन का जोड़ा करीब हतेभर से डेरा डाला हुआ है। जो लोगों की आवाज सुनकर तालाब के किनारे आ जाता है। ग्रामीण सांप को दूध पिला रहे हैं। दूध पीने के बाद सांप वापस पानी में चला जाता है। सांप के दूध पीने की बात फैलने के बाद आसपास के गांव वाले पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शराबी था, उसने नाग को पकड़़कर गले में लटका लिया था और उसे मारने की बात कह रहा था जिसपर सांप ने उसे डंस लिया और अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो अंबिकापुर के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट चंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि सांप पूरी तरह से मांसाहारी होता है और चूहे व कीड़े-मकोड़े खाता है। सांप का शरीर प्राकृतिक रूप से दूध को पचाने लायक बना ही नही है, लेकिन सांप कई बार दूध पी लेते हैं।

