भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में साइबर ठगों ने एक नया हथकंडा अपनाकर एक छात्रा के परिजनों से ठगी कर डाली। 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर एक ठग ने छात्रा के पिता से 6 हजार रुपये की ठगी कर ली।
भिलाई के रानीतरई थाना क्षेत्र का है। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने छात्रा के पिता को फोन कर कहा कि उनकी बेटी 10वीं बोर्ड परीक्षा में दो विषयों में फेल हो गई है, लेकिन अगर वे तत्काल भुगतान कर दें, तो उसे पास कराया जा सकता है।ठग की बातों में आकर परेशान पिता ने नजदीकी चॉइस सेंटर जाकर बताए गए अकाउंट में 6 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। लेकिन पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर लिया।
घटना की जानकारी होते ही परिजन रानीतरई थाने पहुंचे और वहां इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी इस तरह की संदिग्ध कॉल या परीक्षा में पास कराने के नाम पर मांगी गई रकम पर विश्वास न करें। बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े परिणाम या पुनर्मूल्यांकन की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल माध्यम से ही प्राप्त करें।
नहीं, यह पूरी तरह से अवैध और असंभव है। कोई भी व्यक्ति परीक्षा परिणाम में बदलाव नहीं कर सकता। ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें और किसी भी तरह का भुगतान न करें। नहीं, सभी आधिकारिक परिणाम सिर्फ बोर्ड की वेबसाइट या स्कूल के माध्यम से ही जारी किए जाते हैं।आप स्थानीय थाने में FIR दर्ज करवा सकते हैं या cybercrime.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।छात्र या अभिभावक अपने विद्यालय या संबंधित शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट देखें।

