नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों चल रहे शादियों के सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज 14 मई 2025, बुधवार को सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। सोने की कीमत तीन दिनों में 3,000 रुपये से अधिक सस्ता हो चुका है। ऐसे में आज 10 ग्राम वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 96,700 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव 88 हजार 500 रुपए है, जबकि चांदी की कीमत 94 हजार 095 रुपए/किलो ही है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सोने के दाम में गिरावट क्यों आ रही?
सोने की कीमतों में ये गिरावट आने के पीछे का सबसे बड़ा कारण अमेरिका और चीन के बीच तनाव में कमी आना है। दरअसल, अमेरिका ने चीन से आने वाली चीजों पर टैक्स बढ़ाने की योजना फिलहाल 90 दिन के लिए टाल दी है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में थोड़ी राहत मिली है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम
| शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
| चेन्नई | ₹88,560 | ₹96,610 |
| मुंबई | ₹88,560 | ₹96,610 |
| दिल्ली | ₹88,710 | ₹96,760 |
| कोलकाता | ₹88,560 | ₹96,610 |
| पटना | ₹88,610 | ₹96,660 |
| लखनऊ | ₹88,710 | ₹96,760 |

