Close Menu
RJ24RJ24
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    Facebook Instagram YouTube WhatsApp
    RJ24RJ24
    • Home
    • छत्तीसगढ़

      CM विष्णुदेव साय बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और जवाबदेही का उदाहरण

      July 26, 2026

      CM साय का ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान बना मिसाल, जशपुर में 3000 टैंक तैयार

      July 26, 2026

      सालों का इंतजार खत्म! बीजापुर के इस गांव में पहली बार गूंजा मोबाइल नेटवर्क

      July 26, 2026

      धान छोड़ मिर्च की खेती अपनाई, अब किसान की सालाना कमाई पहुंची ₹6 लाख

      July 26, 2026

      CM विष्णुदेव साय बोले- ‘मन की बात’ ने छत्तीसगढ़ के नवाचारों को दिलाई राष्ट्रीय पहचान, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

      July 26, 2026
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • अपराध
    • खेल
    • दुर्घना
    • धार्मिक
    • फ़िल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • व्यापार
    RJ24RJ24
    Home » Blog » इन वजहों से इमारत पर जा गिरा एयर इंडिया का विमान, जानिये क्या है पूरा मामला…
    दुर्घना

    इन वजहों से इमारत पर जा गिरा एयर इंडिया का विमान, जानिये क्या है पूरा मामला…

    Mahendra SahuBy Mahendra SahuJune 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email WhatsApp Copy Link
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    अहमदाबाद। विशेषज्ञों का मानना है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया के विमान के हादसे का शिकार होने का संभावित कारण दोनों इंजनों का फेल होना या उड़ान भरने के तुरंत बाद पक्षी का टकरा जाना हो सकता है।

    बड़े विमानों के तीन वरिष्ठ पायलट ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस दुर्घटना के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि इंजन उड़ान भरने के लिए आवश्यक गतिबल (थ्रस्ट) नहीं जुटा पाए, जिसके परिणामस्वरूप उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही आवासीय क्षेत्र में भीषण दुर्घटना हो गई।

    ये तीनों पायलट प्रशिक्षण का कार्य भी करते हैं।

    अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के विशिष्ट कारणों का पता विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। विशेषज्ञों ने विमान के नीचे गिरने के उपलब्ध दृश्यों के आधार पर संभावित कारणों का उल्लेख किया।

    एक कमांडर ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि यह किसी एक इंजन के फेल होने का मामला है, क्योंकि ऐसी स्थिति में विमान एक ओर झूल रहा होता, लेकिन इस मामले में विमान स्थिर था। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, दोनों इंजन के फेल होने की आशंका है। दोनों इंजन में ‘थ्रस्ट’ की कमी हो सकती है, लेकिन ये केवल संभावनाएं हैं।’’

    उन्होंने यह भी कहा कि तस्वीरों से ऐसा लगता है कि या तो फ्लैप ऊपर थे या उड़ान भरते वक्त लैंडिंग गियर नीचे था। दूसरे कमांडर ने उल्लेख किया कि जिस तरह से विमान नीचे गिरा, उससे संकेत मिलता है कि दोनों इंजन में ‘थ्रस्ट’ की कमी थी।

    उन्होंने कहा कि ऐसा तब हो सकता है जब पक्षी के टकराने के कारण दोनों इंजन फेल हो गये हों। तीसरे कमांडर ने कहा कि विमान के दोनों इंजन की शक्ति कम हो गई होगी। उन्होंने कहा कि एक इंजन फेल हो सकता है और संभवतः उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गियर को वापस नहीं खींचे जाने के कारण, दूसरे इंजन में पर्याप्त शक्ति नहीं रही होगी।

    हालांकि ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि विमान का वजन अनुमेय सीमा से अधिक हो सकता था, लेकिन इस कमांडर ने कहा कि यदि ऐसा होता, तो ‘टेक-ऑफ’ संभव नहीं होता। विमान का वजन वी-1 गति या टेक-ऑफ गति निर्धारित करता है।

    यदि गणना की गई गति आवश्यकता से कम है, तो इंजन विमान को हवा में उड़ते रहने के लिए संघर्ष करेंगे। विमान नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि उड़ान भरने के तुरंत बाद हवाई यातायात नियंत्रक को एक ‘मेडे कॉल’ दिया गया था, लेकिन उसके बाद हवाई यातायात नियंत्रक की ओर से की गई कॉल का विमान से कोई जवाब नहीं मिला।

    डीजीसीए ने एक बयान में कहा, ‘‘रनवे 23 से प्रस्थान करने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर नीचे गिर गया।’’ एक वीडियो संदेश में एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैम्पबेल विल्सन ने कहा, ‘‘जांच में समय लगेगा लेकिन हम जितना कुछ कर सकते हैं, कर रहे हैं।’’

    #news #trendingnews #virulnews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleप्रदेश में तेज गर्जना और बिजली गिरने की आशंका, कई इलाकों में तेज बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना,
    Next Article पत्नी से परेशान होकर युवक ने हथकड़ी पहनकर बेच रहा है चाय, केके धाकड़ ने पत्नी से प्रताड़ित होकर कदम उठाया,
    Mahendra Sahu
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: खेत में गिरी आकाशीय बिजली, 7 साल की मासूम की दर्दनाक मौत

    July 26, 2026
    छत्तीसगढ़

    चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी! दुर्ग स्टेशन पर एरिया मैनेजर की दर्दनाक मौत

    July 25, 2026
    छत्तीसगढ़

    Birthday Party बनी मातम! शिवनाथ नदी में नहाने उतरे दो मासूम बह गए, एक का शव मिला

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    RO No. 13910/35

    × Popup Image

     

    Top Posts

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About RJ24

    Editor’s Name – Mahendra Sahu

    Mobile Number – +91 62601 52352

    Email ID – rj24news3388152@gmail.com

    Address – G.E. Road Mahoba Bajar Raipur (CG)

    Most Popular

    CM विष्णु देव साय का बड़ा संदेश! भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जन-जन तक पहुंचने का मंत्र

    July 10, 2026

    CG Breaking: रजिस्ट्री के बाद अपने आप होगा नामांतरण, सरकार ने बनाया नया डिजिटल सिस्टम

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में बड़ा फैसला! अब गांव-गांव होगा पानी का सोशल ऑडिट, मुख्य सचिव के सख्त निर्देश

    July 10, 2026
    Our Picks

    CM विष्णुदेव साय बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सार्वजनिक जीवन में नैतिकता और जवाबदेही का उदाहरण

    July 26, 2026

    CM साय का ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान बना मिसाल, जशपुर में 3000 टैंक तैयार

    July 26, 2026

    सालों का इंतजार खत्म! बीजापुर के इस गांव में पहली बार गूंजा मोबाइल नेटवर्क

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact
    © 2026 Designed by RT Internet Services.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.