नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज सितारों में शुमार कोटा श्रीनिवास राव आज निधन हो गया। कोटा श्रीनिवास राव ने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, जिसके बाद पूरा सिनेमा जगत में शोक की लहर है। कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार राव ने दो दिन पहले ही अपना 83वां जन्मदिन मनाया था। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के कांकीपाडु में जन्मे श्रनिवास राव ने 1978 में प्रणाम खरीदु से अपने करियर की शुरुआत की। चार दशकों से भी ज्यादा के अपने करियर में उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी की 750 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया।
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट किया, “अपनी बहुमुखी भूमिकाओं से सिनेमा दर्शकों का दिल जीतने वाले प्रसिद्ध अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का निधन अत्यंत दुखद है। लगभग 4 दशकों में सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनका कलात्मक योगदान और उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं अविस्मरणीय रहेंगी। खलनायक और चरित्र कलाकार के रूप में उनके द्वारा निभाई गई अनगिनत यादगार भूमिकाएं तेलुगु दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अंकित रहेंगी। उनका निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 1999 में, उन्होंने विजयवाड़ा से विधायक के रूप में जीत हासिल की और जनता की सेवा की। मैं उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

