रायपुर। राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक लेडी कॉन्स्टेबल से एक्सटॉर्शन और दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।
शादी डॉट कॉम पर मिला युवक, खुद को बताया ‘दिल्ली का डॉक्टर’
जानकारी के मुताबिक महिला कॉन्स्टेबल की मुलाकात आरोपी से शादी डॉट कॉम पर हुई थी। आरोपी ने खुद को दिल्ली का डॉक्टर बताकर महिला का विश्वास जीता। दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती रही, जिसके चलते महिला उसके झांसे में आ गई।
रायपुर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास
पीड़िता के अनुसार आरोपी रायपुर आया और मुलाकात के दौरान उसने महिला कॉन्स्टेबल के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जिससे पीड़िता किसी तरह बच निकली।
अश्लील फोटो बनाकर 4 लाख रुपये की वसूली
आरोपी ने यहीं नहीं रुका। उसने महिला कॉन्स्टेबल की तस्वीरों को एडिट कर उन्हें अश्लील रूप में तैयार किया और वायरल करने की धमकी दी। इसके दबाव में आकर पीड़िता से 4 लाख रुपये वसूल लिए गए।
इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध
पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की निम्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है—
- धारा 308 – दुष्कर्म का प्रयास
- धारा 318 – धोखाधड़ी
- धारा 351 – धमकी और ब्लैकमेल
- धारा 62 एवं 64 – अश्लील सामग्री तैयार कर धमकाना व वसूली
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

