रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री जिले में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11:35 बजे रायपुर पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड से पाण्डुका के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे सिरकट्टी आश्रम पहुंचकर धर्मध्वज स्थापना एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे राजिम पहुंचेंगे, जहां वे राजिम लोचन मंदिर में दर्शन करेंगे और माता राजिम जयंती महोत्सव 2026 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे राजिम से राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

