रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखंड आरंग अंतर्गत महानदी मुख्य नहर में सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग की मरम्मत कार्य हेतु 78 लाख 45 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह कार्य महानदी मुख्य नहर के किलोमीटर 87.30 से आगे के हिस्से में किया जाएगा। योजना के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

